Please wait

झारखंड विस चुनाव के परिणाम घोषित, हेमंत सोरेन सरकार के चार मंत्री हारे

हेमंत सोरेन सरकार को मिली प्रचंड जीत के बावजूद कैबिनेट के चार मंत्री हार गए। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा के विकास के लिए कई काम किए लेकिन मतदाताओं के धुव्रीकरण के कारण उनको हार का सामना करना पड़ा।

23 Nov 2024

झारखंड विस चुनाव के परिणाम घोषित, हेमंत सोरेन सरकार के चार मंत्री हारे

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 में राज्य की सभी 81 सीटों के नतीजे आ गये हैं। इंडिया गठबंधन को बहुमत मिल गया है। राज्य में अब हेमंत सोरेन की अगुवाई में गठबंधन की सरकार बननी तय हो गयी है। हालांकि, कई दिग्गजाें काे हार का सामना करना पड़ा है। विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन सरकार के चार मंत्री चुनाव हार गए हैं। इनमें गढ़वा से पेयजल व स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, लातेहार से शिक्षा मंत्री वैद्यनाथ राम, डुमरी से बेबी देवी और पश्चिमी जमशेदपुर से बन्ना गुप्ता शामिल हैं।

हेमंत सोरेन सरकार को मिली प्रचंड जीत के बावजूद कैबिनेट के चार मंत्री हार गए। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा के विकास के लिए कई काम किए लेकिन मतदाताओं के धुव्रीकरण के कारण उनको हार का सामना करना पड़ा। विकास का मुद्दा गढ़वा में नहीं चला। मंत्री बन्ना गुप्ता को उनके कट्टर राजनीतिक विरोधी जदयू प्रत्याशी सरयू राय ने बुरी तरह परास्त किया है। झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बननी तय।

किस विधानसभा क्षेत्र से किसे मिली जीत

1. बरहेट: हेमंत सोरेन (जेएमएम)

2. कोडरमा: नीरा यादव (भाजपा)

3. बरकट्ठाः अमित यादव (भाजपा)

4. बरहीः मनोज यादव (भाजपा)

5. बड़कागांवः रोशन लाल चौधरी (भाजपा)

6. हजारीबागः प्रदीप प्रसाद (भाजपा)

7. जमशेदपुर पश्चिमः सरयू राय (जदयू)

8. इचागढ़ः सबिता महतो (जेएमएम)

9. रांचीः सीपी सिंह (भाजपा)

10. जमशेदपुर पूर्वीः पूर्णिमा दास (भाजपा)

11. डाल्टनगंजः आलोक कुमार चौरसिया (भाजपा)

12. हटियाः नवीन जायसवाल (भाजपा)

13. पांकीः शशि भूषण मेहता (भाजपा)

14. बहरागोड़ाः समीर मोहंती (जेएमएम)

15. बिश्रामपुरः नरेश प्रसाद सिंह (राजद)

16. हुसैनाबादः संजय सिंह यादव (राजद)

17. गढ़वाः सत्येन्द्र नाथ तिवारी( भाजपा)

18. भवनाथपुर: अनंत प्रताप देव (झामुमो)

19. घाटशिलाः रामदास सोरेन (झामुमो)

20. मनोहरपुरः जगत मांझी (झामुमो)

21. चक्रधरपुरः सुखराम उरांव (झामुमो)

22. खरसावाः दशरथ गगराई (झामुमो)

23. तमाड़ः विकास मुंडा (झामुमो)

24. तोरपाः सुदीप गुड़िया (झामुमो)

25. खूंटीः रामसूर्य मुंडा (झामुमो)

26. मांडरः शिल्पी नेहा तिर्की (कांग्रेस)

27. पोटकाः संजीव सरदार (झामुमो)

28. सरायकेलाः चंपाई सोरेन (भाजपा)

29. चाईबासाः दीपक बिरुआ (झामुमो)

30. गुमलाः भूषण तिर्की (झामुमो)

31. बिशुनपुरः चमरा लिंडा (झामुमो)

32. सिमडेगाः भूषण बारा (कांग्रेस)

33. कोलेबिराः नमन विक्सल कोंगारी (झामुमो)

34. मझगांवः निरल पूर्ती (झामुमो)

35. जगन्नाथपुरः सोनाराम सिंकु (झामुमो)

36. सिसईः जिगा सुसारण होरो (झामुमो)

37. लोहरदगाः रामेशवर उरांव (कांग्रेस)

38. मनिकाः रामचंद्र सिंह (कांग्रेस)

39. जुगसलाईः मंगल कालिंदी (झामुमो)

40. कांकेः सुरेश बैठा (कांग्रेस)

41. सिमरियाः उज्जवल दास (भाजपा)

42. चतराः जनार्दन पासवान (लोजपा)

43. लातेहारः प्रकाश राम (भाजपा)

44. छतरपुरः राधा कृष्ण किशोर (कांग्रेस)

45. राजमहल: मो ताजुद्दीन (झामुमो)

46. बोरियो (एसटी): धनंजय सोरेन (झामुमो)

47. लिट्टीपाड़ा (एसटी): हेमलाल मुर्मू (झामुमो)

48. पाकुड़ः निशत आलम (कांग्रेस)

49. महेशपुर (एसटी) : स्टीफन मरांडी (झामुमो)

50. शिकारीपाड़ा (एसटी): आलोक सोरेन (झामुमो)

51. नालाः रविन्द्रनाथ महतो (झामुमो)

52. जामताड़ाः इरफान अंसारी (कांग्रेस)

53. दुमका (एसटी): बसंत सोरेन (झामुमो)

54. जामा (एसटी): लुईस मरांडी (जेएमएम)

55. जरमुंडीः देवेंद्र कुंवर (भाजपा)

56. मधुपुरः हफीजुल हसन (जेएमएम)

57. सारठः चुन्ना सिंह (जेएमएम)

58. देवघर (एससी): सुरेश पासवान (राजद)

59. पोड़ैयाहाटः प्रदीप यादव (कांग्रेस)

60. गोड्डाः संजय प्र. यादव (राजद)

61. महगामाः दीपिका पांडेय (कांग्रेस)

62. रामगढ़ः ममता देवी (कांग्रेस)

63. मांडूः निर्मल महतो (आजसू)

64. धनवारः बाबूलाल मरांडी (भाजपा)

65. बगोदरः नागेंद्र महतो (भाजपा)

66. जमुआ (एससी): डॉ. मंजू देवी (भाजपा)

67. गांडेयः कल्पना मुर्मू सोरेन (झामुमो)

68. गिरिडीहः सुदिव्य सोनू (झामुमो)

69. डुमरीः जयराम महतो (जेएलकेएम)

70. गोमियाः योगेन्द्र प्र. महतो (झामुमो)

71. बेरमोः अनूप सिंह (कांग्रेस)

72. बोकारोः श्वेता सिंह (कांग्रेस)

73. चंदनकियारी (एससी): उमाकांत रजक (झामुमो)

74. सिंदरीः चंद्रदेव महतो (माले)

75. निरसा: अरुप चटर्जी (माले)

76. धनबाद: राज सिन्हा (भाजपा)

77. झरिया: रागिनी सिंह (भाजपा)

78. टुंडी: मथुरा महतो (झामुमो)

79. बाघमारा: शत्रुध्न महतो (भाजपा)

80. सिल्ली: अमित महतो (झामुमो)

81. खिजरी (एसटी): राजेश कच्छप (कांग्रेस)।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


झारखंड विस चुनाव के परिणाम घोषित, हेमंत सोरेन सरकार के चार म
हेमंत सोरेन सरकार को मिली प्रचंड जीत के बावजूद कैबिनेट के चार मंत्री हार गए। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा के विकास के लिए कई काम किए लेकिन मतदाताओं के धुव्रीकर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News